उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून के वैली गैस गोदाम में गैस वितरण व्यवस्था सुचारू, बिना लाइन के मिल रही गैस

शहर के वैली गैस गोदाम में गैस वितरण को लेकर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या परेशानी की स्थिति नहीं है। यहां उपभोक्ताओं को बिना किसी लंबी लाइन के आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

गोदाम पर पहुंच रहे लोगों को व्यवस्थित तरीके से गैस दी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। गैस लेने आए लोगों ने बताया कि यहां व्यवस्था सुचारू है और उन्हें बिना भीड़भाड़ के आराम से गैस मिल रही है।

लोगों में गैस को लेकर जो डर या भ्रम का माहौल बना हुआ है, वह कुछ जगहों पर DPT और अफवाहों के चलते पैदा हुआ है, जबकि हिमानी गैस गोदाम में स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

गैस गोदाम प्रबंधन की ओर से भी वितरण प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित रखा गया है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो। फिलहाल गोदाम में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और लोगों को बिना इंतजार के सिलेंडर मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button