उत्तराखंड

हरिद्वार में आईबी अधिकारी पर फायरिंग, अस्पताल में उपचार जारी, पुलिस हिरासत में आरोपी

इंटेलिजेंस ब्यूरो में एसपी के पद पर हरिद्वार में तैनात सीपी नौटियाल पर उनके चालक ने गोली चला दी. गोली एसपी के माथे के पास से निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक, कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात आईबी एसपी सीपी नौटियाल और उनके चालक के बीच कुछ समय से नाराजगी चल रही थी. इसी के चलते चालक ने एसपी पर गोली चला दी. गोली माथे के पास लगने से वह घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

 

पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना के कारणों और गोली चलाने के पीछे की वजह की जांच की जा रही है. घायल एसपी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.

बता दें कि, आज हरिद्वार में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की दिवंगत मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली से कई मंत्री विधायक और सांसद पहुंचे थे. ऐसे में वीवीआईपी मूवमेंट के बीच इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button