उत्तराखंड

परमवीर चक्र विजेताओं को ₹2 करोड़ देगी धामी सरकार, विकास योजनाओं के लिए ₹62 करोड़ मंजूर

उत्तराखंड: सरकार ने परमवीर चक्र से अलंकृत वीर सैनिकों को प्रदान की जाने वाली अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए करने की घोषणा की है. सीएम धामी ने ये घोषणा देहरादून में की है. सीएम ने कहा कि वीर सैनिकों के सम्मान के प्रति हमारी सरकार पूर्णतः समर्पित है.

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सेक्टर के अन्तर्गत देहरादून नगर के टपकेश्वर महादेव गढ़ी डाकरा कैंट में 08 एमएलडी के सीवर शोधन संयंत्र के निर्माण हेतु भूमि क्रय की लागत ₹ 6.62 करोड़ की धनराशि स्वीकृति के लिए अनुमोदन प्रदान किया है. इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य के अन्तर्गत नाबार्ड वित्त पोषित 21 योजनाओं हेतु कुल लागत ₹ 41.37 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा हरिद्वार कुम्भ मेला 2027 के अन्तर्गत बल्ली बैरिकेडिग चक्रव्यूह बैरियर तथा अस्थाई फायर वॉच टावर आदि हेतु ₹5.46 करोड़ तथा 08 अस्थाई रैन बसेरों आदि का कार्य हेतु ₹ 6.85 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट में विकासखण्ड द्वाराहाट के अन्तर्गत ग्राम सभा सकुनी से सुकेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार का अवशेष कार्य पूर्ण किये जाने हेतु ₹ 124.73 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 74.83 लाख, विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के सेराघाट में मां मंगला भगवती माता मंदिर परिसर में धर्मशाला का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 72.83 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है. प्रथम किश्त में ₹ 43.69 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के ग्राम पंचायत भौड़ी के अन्तर्गत बुद्धेश्वर मंदिर में सौन्दर्यीकरण एवं दीवार तथा धर्मशाला का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 22.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के ग्राम दरूऊ में डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क एवं तालाब का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 25.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री ने भूतपूर्व सैनिकों के परिजन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के भुगतान हेतु ₹ 36.84 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है. मुख्यमंत्री धामी द्वारा उत्तराखण्ड के भूतपूर्व सैनिकों के इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं पी.एच.डी. की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के भुगतान हेतु पूर्व की भांति कारगिल शहीद परिवार मुख्यमंत्री सहायता कोष से ₹ 36.84 लाख की धनराशि आवंटित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी द्वारा राज्यान्तर्गत जनपद चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चम्पावत एवं उधम सिंह नगर में स्थित प्रत्येक वाइब्रेंट विलेज के अर्न्तगत कानून एवं सुरक्षा सम्बंधी समस्याओं, दस्तावेज सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र, साइबर जागरूकता एवं पुलिस विभाग से जुड़ी अन्य शिकायतों के समाधान हेतु ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किए जाने के लिए वाइब्रेंट विलेज में थाना दिवस तथा रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रम संचालित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button