देहरादून में 8 अक्टूबर को कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, मुख्यालय से घंटाघर तक रैली

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और संविधान के अनुच्छेद 326 से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस 8 अक्टूबर को देहरादून में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस मुख्यालय से घंटाघर तक पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रैली निकालेंगे। घंटाघर पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन भी किया जाएगा।
दरअसल कांग्रेस का आरोप है कि देशभर में चुनाव आयोग की प्रक्रिया के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। इसी के विरोध में कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन कर रही है। कांग्रेस के मुताबिक, इस अभियान की शुरुआत राहुल गांधी के नेतृत्व में की जा रही है।
इसके बाद देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 8 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है




