उत्तराखंड

IMA POP संपन्न, देश को मिले 481 नए सैन्य अफसर, पहली बार 9 महिला अधिकारी पास आउट

उत्तराखंड: राजधानी देहरादून स्थित आईएमए (Indian Military Academy) में 158वीं पासिंग आउट परेड (Passing Out Parade) संपन्न हुई. इस बार आईएमए से कुल 515 जेंटलमैन कैडेट पास आउट होकर सैन्य अफसर बने. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की समीक्षा की और बेस्ट जेंटलमैन कैडेट को सम्मानित किया.

भारतीय सेनाओं को 481 नए सैन्य अफसर मिले. इनमें आईएमए से पहली बार पास आउट होने वाली 9 महिला कैडेट भी शामिल हैं. भारत के 16 मित्र देशों के 34 जेंटलमैन कैटेड भी पास आउट हुए. इस बार आईएमए की पासिंग आउट परेड की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थीं.

IMA DEHRADUN PIPING CEREMONY

शनिवार 13 जून की सुबह करीब पौने 7 बजे IMA पासिंग आउट परेड की प्रक्रिया शुरू हुई. सबसे पहले कंपनी सार्टेंज मेजर चैटवुड बिल्डिंग के परिसर में पहुंचे. इसके साथ ही सभी कैडेट्स भी चैटवुड ग्राउंड में पहुंचे और अपनी पोजिशन ली. इसके बाद भारतीय सैन्य अकादमी का निशान यानी झंडा परेड स्थल पर लाया गया. अकादमी निशान को खड़े होकर सम्मान दिया गया. फिर परेड में वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान किया गया.

पासिंग आउट परेड स्थल पर सैन्य अतिथि अधिकारियों में पहले अतिथि के रूप में मेजर जनरल सचिन मलिक का स्वागत हुआ. दूसरे सैन्य अधिकारी के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह का स्वागत हुआ. तीसरे सैन्य अधिकारी के रूप लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा का परेड ने स्वागत किया.

करीब सवा सात बजे उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आईएमए पासिंग आउट परेड में शामिल होने के लिए परेड स्थल पहुंचे. इसके बाद करीब 7 बजकर 30 मिनट पर आईएमए पीओपी की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड स्थल पर पहुंचीं. राष्ट्रपति ने विशेष घोड़ा बग्गी पटियाला कोच से परेड की समीक्षा की.

IMA DEHRADUN PIPING CEREMONY

राष्ट्रपति द्वारा परेड का निरीक्षण करने के बाद परेड की कदम ताल शुरू हो गई. परेड का निरीक्षण करने के बाद राष्ट्रपति ने कोर्स के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जेंटलमैन कैडेट को सम्मानित किया. अकादमी के विशाल कुमार को दो बड़े पुरस्कार मिले. उन्हें स्वॉर्ड ऑफर ऑनर और गोल्ड मेडल मिले. विशाल को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर ‘बेस्ट अमंग ऑफिसर CDTS’ के लिए मिला. REG कोर्स में टॉप करने पर विशाल को गोल्ड मेडल मिला.

ऑफिसर कैडेट प्रिंस राज को REG कोर्स में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सिल्वर मेडल मिला. ऑफिसर कैडेट तेजस भट्ट को REG कोर्स में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया गया. ऑफिसर कैडेट हृषभ मिश्रा को टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स में प्रथम आने पर TGC सिल्वर मेडल मिला है.

IMA DEHRADUN PIPING CEREMONY

स्पेशल कमीशन में बोधराज थापा को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ. करन पांडे को TES कोर्स में प्रथम आने पर सिल्वर मेडल मिला. मित्र देशों में बांग्लादेश के कैडेट को बेस्ट कैडेट का पुरस्कार मिला. इसके बाद राष्ट्रपति ने जेंटलमैन कैडेट से सैन्य ऑफिसर बने जांबाजों को संबोधित किया.

राष्ट्रपति का संबोधन पूरा होने के बाद सभी ऑफिसर कैडेट्स ने भारतीय सैन्य अकादमी से विदा ली. अंतिम पग भरने के साथ सभी कैडेट्स भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी बन गए. इस दौरान हेलीकॉप्टर से सभी ऑफिसर कैडेट्स पर फूल बरसाए गए. अंतिम पग के बाद IMA एकेडमी में पीपिंग सेरेमनी की शुरू हुई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button