
धानसभा चुनाव 2027 से पहले उत्तराखंड में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने दिल्ली में कांग्रेस का हाथ थाम लिया हैं. रामशरण नौटियाल ने कुछ दिनों पहले ही बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि रामशरण नौटियाल कांग्रेस में जाएंगे. आज 19 अक्टूबर को दिल्ली में रामशरण नौटियाल ने कांग्रेस ज्वाइन की.
2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने रामशरण नौटियाल को देहरादून जिले की चकराता विधानसभा सीट से टिकट भी दिया था, लेकिन वो कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह से हार गए थे.
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल के भाजपा से नाता तोड़ दिया था। अब वे शीघ्र कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। पहले उनके कयास निर्दयलीय चुनाव लड़ने के लगाए जा रहे थे। शुरुआत में उन्होंने स्पष्ट भी नहीं किया था कि वे कांग्रेस जॉइन करेंगे भी या नहीं।
सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने हाल ही में BJP छोड़ी थी। आज दोपहर 12 बजे AICC की जनरल सेक्रेटरी कुमारी शैलजा, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट श्री गणेश गोदियाल और उत्तराखंड के लीडर ऑफ अपोजिशन श्री यशपाल आर्य की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले जाने-माने लोग।




