
देहरादून। 11वीं कक्षा की कुछ छात्राओं ने स्कूल के एक शिक्षक पर बैड टच के आरोप लगाते हुए शिकायत की है। मामले की जानकारी मिलने पर छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे। इसके बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्कूल के गेट बंद कर दिए गए।
मिली जानकारी के अनुसार, छात्राओं की शिकायत के बाद परिजन मामले को लेकर स्कूल पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें स्कूल परिसर के अंदर ही रोक लिया गया। स्थिति के बीच स्कूल के गेट बंद कर दिए गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
बताया गया कि पुलिस और परिजन दोनों स्कूल परिसर के अंदर मौजूद थे। मामले को लेकर स्कूल में हलचल बनी रही। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि छात्राओं की ओर से लगाए गए आरोपों के संबंध में स्कूल प्रबंधन या पुलिस ने क्या कार्रवाई की है। छात्राओं की शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।




