उत्तराखंड

हरिद्वार पहुंचे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

फेमस पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं. अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी माया देवी के मंदिर में जाकर विशेष पूजा अर्चना की. नवजोत सिंह सिद्धू के मंदिर में आने पर जूना अखाड़ा के संतों ने उनका स्वागत किया. माया देवी मंदिर में पुजारी ने उनकी विशेष पूजा अर्चना कराई. नवजोत सिंह सिद्धू ने भी साधु संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद अन्य लोग भी नवजोत सिंह सिद्धू को देखकर खुश नजर आए।

माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने मंदिर परिसर में स्थित भैरव मंदिर में भी माथा टेका और शाम को होने वाली भैरव आरती में भी भाग लिया. इस दौरान जूना अखाड़ा के संतों और मंदिर से जुड़े पुजारियों ने उन्हें दोनों मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक विशेषताओं की जानकारी दी. संतों ने बताया कि माया देवी मंदिर हरिद्वार के प्राचीन सिद्धपीठों में शामिल है.

NAVJOT SINGH SIDHU religious Yatra

मां माया देवी हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी हैं और दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है. यहां माता सती की नाभि गिरी थी. यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. सिद्धू ने श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना और आरती में हिस्सा लिया. उन्होंने संतों से बातचीत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी इस दौरान सिद्धू को करीब से देखा.

हरिद्वार पहुंचने के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने मीडिया और अन्य लोगों के सामने ज्यादा कुछ नहीं कहा. मंदिर में पूजा अर्चना और संतों से मुलाकात की, वो भक्ति में लीन नजर आये. सादगी के साथ उन्होंने साधु संतों की बातों को सुना. उनके साथ परिवार का अन्य कोई सदस्य साथ नहीं था, बस केवल सुरक्षा कर्मियों के साथ वो हरिद्वार पहुंचे थे. सिद्धू ने किसी राजनीतिक मुद्दे या अन्य विषय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. उनका यह दौरा पूरी तरह धार्मिक रहा, उन्होंने मीडिया को भी कोई प्रतिक्रिया या बयान नहीं दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button