अपराधउत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार में युवक का शव मिलने से हड़कंप, संत निरंकारी भवन के पास नाले में मिला शव

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां संत निरंकारी भवन के पास नाले में एक युवक मृत मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित संत निरंकारी भवन के पास हुई है। जहां शनिवार सुबह नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिला। राहगीरों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शव को नाले में से बाहर निकाला। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई गई कि है हत्या के बाद शव नाले में फेंका गया है।

मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। टीम साक्ष्य जुटा रही है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी है। आसपास लोगोंं से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या की आशंका है। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button