विधानसभा में तीन पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि, CM धामी ने बताया अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीने मंगलवार को विधानसभा में देवप्रयाग के पूर्व विधायक स्वर्गीय दिवाकर भट्ट, टिहरी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक स्वर्गीय बलवीर सिंह नेगी और पुरोला के पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेश जुवांठा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत नेताओं ने जनसेवा, संघर्ष और सादगी के माध्यम से उत्तराखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दिवाकर भट्ट का संघर्षशील व्यक्तित्व और निर्भीक नेतृत्व राज्य की जनराजनीति की पहचान रहा, जबकि स्वर्गीय बलवीर सिंह नेगी और स्वर्गीय राजेश जुवांठा ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया।
मुख्यमंत्री ने तीनों नेताओं के निधन को उत्तराखंड के सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।




