अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिरूद्रप्रयाग

सड़क हादसे का रूह कंपा देने वाला वीडियो आया सामने, हवा में ‘उड़ता’ हुआ पलटा ट्रक

देहरादून में सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है. जहां पर ये हादसा हुआ वहां पर पहले भी हादसे हो चुके हैं.

देहरादून: राजधानी देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है. बीते दिन रफ्तार का कहर फिर देखने को मिला है. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर तांडव मचाया, जिसका रूह कंपा देने वाला वीडियो अब सामने आया है. कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत मोहब्बेवाला में सोमवार शाम को मार्बल ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसकी चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती और खुद ट्रक का चालक घायल हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रक किस तरह अनियंत्रित होकर पलट गया. साथ ही इस क्षेत्र में यह चौथी घटना है, जिसके कारण स्थानीय लोगों में दहशत है.

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को सहारनपुर से मार्बल लेकर एक बड़ा ट्रक देहरादून की तरफ आ रहा था. मोहब्बेवाला के पास अचानक ट्रक का आगे वाला एक टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर टकराने के बाद सड़क के बीचों बीच पलट गया. इस दौरान स्कूटी सवार एक युवती अंजलि निवासी कमल विहार बंजारा वाला ट्रक की चपेट में आ गई. जबकि हादसे में ट्रक चालक फैजल निवासी जिला अलवर राजस्थान भी घायल हो गया. पुलिस को सूचना मिलने के बाद कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

लेकिन घटना के बाद सड़क पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया जिस कारण पुलिस को यातायात को डाइवर्ट करना पड़ा और ट्रक को सीधा करने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी और करीब 2 घंटे बाद यातायात सुचारू हो पाया. इस क्षेत्र में यह घटना पांच महीने में चौथी है जिसके कारण स्थानीय लोग दहशत में आ गए हैं. 18 फरवरी को मोहब्बेवाला वाला चौक पर एक अनियंत्रित ट्रक कार पर पलट गया, जिससे कार में भीषण आग लग गई थी, गनीमत रही की आग लगने से पहले ही कार सवार सुरक्षित निकल गए. फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और यह हादसा कार की कामनी टूटने से हुआ था.

5 दिसंबर 2025 को मोहब्बेवाला क्षेत्र में मोहंड की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक और अनियंत्रित होकर छह वाहनों से टकरा गया और खुद रोड किनारे नाले में पलट गया. हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं होता, लेकिन कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई थी. 14 अक्टूबर 2025 को इसी क्षेत्र में ट्रक मकान के अंदर घुस गया, इस दौरान घर के सदस्यों ने भाग कर जान बचाई. मुआवजे की मांग को महिलाओं ने ट्रक को आग लगाने का प्रयास भी किया था. कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया है कि घटना के बाद तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और दोनों घायल की हालत खतरे से बाहर है. साथ ही परिवहन विभाग से वार्ता की जा रही है और पूरी घटना की जांच की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button