उत्तरकाशीउत्तराखंडउधमसिंह नगरदेहरादूननई टिहरीनैनीतालपौड़ी गढ़वालराजनीतिरूद्रप्रयागव्यापारशिक्षाहरिद्वार

उत्तराखंड में हर साल बढ़ती गई प्रति व्यक्ति आय, राष्ट्रीय औसत से आगे, सरकार ने पेश किए आंकड़े

उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से काफी आगे, वर्ष 2011-12 में ₹1,00,314 थी, 2025-26 में ₹2,73,921 पहुंचने की उम्मीद

गैरसैंण: विधानसभा के बजट सत्र में धामी सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़े पेश किए. आंकड़ों के मुताबिक बीते वर्षों में उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय लगातार राष्ट्रीय औसत से अधिक बनी हुई है. विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार ने उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति को लेकर एक तुलनात्मक चार्ट प्रस्तुत किया, जिसमें राज्य की प्रति व्यक्ति आय को राष्ट्रीय औसत के साथ दिखाया गया है. प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार पिछले एक दशक से अधिक समय से उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय लगातार देश के औसत से अधिक बनी हुई है और आने वाले वित्तीय वर्ष में इसके और बढ़ने का अनुमान लगाया गया है.

उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से आगे: सरकार द्वारा प्रस्तुत ग्राफ के अनुसार वर्ष 2011-12 में देश की प्रति व्यक्ति आय जहां लगभग 63,462 रुपये थी, वहीं उत्तराखंड में यह 1,00,314 रुपये के करीब दर्ज की गई. इसके बाद से हर वर्ष राज्य की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से काफी आगे बनी रही. वर्ष 2012-13 में देश की प्रति व्यक्ति आय करीब 70,983 रुपये रही, जबकि उत्तराखंड में यह 1,09,591 रुपये तक पहुंच गई.

हर साल बढ़ती गई राज्य में प्रति व्यक्ति आय: आंकड़ों के मुताबिक 2013-14 में भारत की प्रति व्यक्ति आय लगभग 79,118 रुपये रही, जबकि उत्तराखंड में यह 1,26,356 रुपये दर्ज की गई. इसी तरह 2014-15 में राष्ट्रीय औसत करीब 86,647 रुपये रहा, जबकि राज्य की प्रति व्यक्ति आय 1,36,099 रुपये के आसपास पहुंच गई. इसके बाद भी राज्य की अर्थव्यवस्था में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिली.

वर्ष 2015-16 में जहां देश की प्रति व्यक्ति आय करीब 94,797 रुपये रही, वहीं उत्तराखंड में यह 1,47,936 रुपये तक पहुंच गई. 2016-17 में भारत की प्रति व्यक्ति आय लगभग 1,03,870 रुपये रही, जबकि उत्तराखंड में यह 1,61,752 रुपये दर्ज की गई. इसके बाद 2017-18 में राष्ट्रीय औसत करीब 1,15,224 रुपये रहा, जबकि राज्य में यह 1,80,858 रुपये तक पहुंच गया.

सरकार के आंकड़ों के अनुसार 2018-19 में देश की प्रति व्यक्ति आय लगभग 1,25,946 रुपये रही, जबकि उत्तराखंड में यह 1,86,207 रुपये दर्ज की गई. वहीं 2019-20 में भारत का औसत करीब 1,32,341 रुपये रहा, जबकि राज्य में यह 1,90,558 रुपये तक पहुंच गया.

कोविड काल में भी बढ़ी प्रति व्यक्ति आय: कोविड काल के दौरान भी राज्य की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से ऊपर बनी रही. वर्ष 2020-21 में देश का औसत करीब 1,27,244 रुपये रहा, जबकि उत्तराखंड में यह लगभग 1,74,526 रुपये दर्ज की गई. इसके बाद 2021-22 में राष्ट्रीय औसत करीब 1,50,906 रुपये रहा, जबकि राज्य में यह 1,94,670 रुपये तक पहुंच गया.

2022-23 में 2 लाख पार कर गई उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय: सरकार द्वारा प्रस्तुत संशोधित अनुमान के अनुसार 2022-23 में देश की प्रति व्यक्ति आय लगभग 1,69,496 रुपये रही, जबकि उत्तराखंड में यह 2,19,850 रुपये दर्ज की गई. वहीं 2023-24 के संशोधित अनुमान के मुताबिक राष्ट्रीय औसत करीब 1,88,892 रुपये और राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2,32,457 रुपये बताई गई है.

आने वाले वर्षों में भी वृद्धि का अनुमान: आने वाले वर्षों के अनुमान भी राज्य के लिए सकारात्मक संकेत दे रहे हैं. 2024-25 के अनुमान के अनुसार देश की प्रति व्यक्ति आय लगभग 2,05,324 रुपये रहने का अनुमान है, जबकि उत्तराखंड में यह 2,50,736 रुपये तक पहुंच सकती है. वहीं 2025-26 के अग्रिम अनुमान में राष्ट्रीय औसत करीब 2,19,575 रुपये और उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय 2,73,921 रुपये तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है.

सीएम ने बजट को राज्य की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का संकेत बताया: सरकार का कहना है कि राज्य में पर्यटन, सेवा क्षेत्र, बुनियादी ढांचे के विकास और निवेश को बढ़ावा देने वाली नीतियों के कारण आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है. इसी का असर प्रति व्यक्ति आय में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के रूप में दिखाई दे रहा है. बजट सत्र में पेश किए गए इन आंकड़ों को सरकार ने राज्य की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का संकेत बताया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button