देहरादून में आज होगा 25 मिनट का ब्लैकआउट:रात 10:05 बजे सायरन बजेगा, लाइटें बंद रखने की अपील

रात 10:05 बजे सायरन बजेगा, लाइटें बंद रखने की अपील; जानिए सिविल डिफेंस मॉकड्रिल के दौरान क्या-क्या होगादेहरादून में आज रात 25 मिनट तक ब्लैकआउट रहेगा। रात करीब 10:05 बजे 2 मिनट तक एयर रेड सायरन बजाया जाएगा। इस दौरान लोगों से अपने घरों की लाइट बंद करने की अपील की गई है।
10:30 बजे दोबारा 2 मिनट तक सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद लोग लाइटें जला पाएंगे। लोगों से भी अपील की गई है कि इस दौरान सायरन की आवाज सुनकर घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि आपात स्थिति से निपटने के लिए ये एक अभ्यास किया जा रहा है। सिविल डिफेंस की तरफ से नाइट एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की जाएगी। इसमें आम लोगों से भी सहयोग मांगा गया है।
मॉक ड्रिल के दौरान रात 10:05 बजे सायरन बजते ही सिविल डिफेंस की टीम एयर रेड की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को देगी। इसके बाद करीब 10:30 बजे दोबारा सायरन बजाकर ऑल क्लियर का संकेत दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के जरिए आपातकालीन परिस्थितियों में सूचना पहुंचाने, एजेंसियों के बीच समन्वय और उनकी प्रतिक्रिया क्षमता को परखा जाएगा।सिविल डिफेंस ने इस अभ्यास के लिए देहरादून में तीन स्थान चिह्नित किए हैं। इनमें चकराता रोड स्थित कैपरी ट्रेड सेंटर, रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल और रायपुर रोड स्थित डील शामिल हैं। इन तीनों स्थानों पर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए संबंधित एजेंसियां अपनी तैयारियों का परीक्षण करेंगी।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यह अभ्यास केवल आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए किया जा रहा है।अधूरा नहीं!




