उत्तराखंड

बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में एसएसपी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता, किया हनुमान चालीसा का पाठ

देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में 14 लाख रुपये की लूट के मामले में बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बड़ोनी की गिरफ्तारी के बाद विवाद गहराता जा रहा है. गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता देहरादून स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. कार्यकर्ताओं ने सिद्धांत बड़ोनी की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

गौरतलब है कि पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में 14 लाख रुपये की लूट के मामले में सिद्धांत बड़ोनी की गिरफ्तारी के बाद से ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. गिरफ्तारी के विरोध में किए गए इस प्रदर्शन के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button