
उत्तराखंड राज्य आंदोलकारी हरि प्रसाद जगूड़ी का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। मूल रूप से ग्राम – जोगथ मल्ला, चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी निवासी श्री हरि प्रसाद जगूड़ी जी प्रथक उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर चले आंदोलन में सक्रिय रहे थे वे जेल भी गए थे। वे ग्राम पंचायत जोगथ मल्ला के प्रधान भी रहे है। वर्तमान में वे श्री ब्रह्मनाथ देव सेवा समिति के प्रबंधक व विभिन्न सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए थे। श्री हरि प्रसाद जगूड़ी जी का पूरा जीवन समाज व जन सेवा में समर्पित रहा।
अनेक जनप्रतिनिधियों ने निधन पर शोक व्यक्त किया है।




