
देहरादून। ऋषिविहार में पिछले 12 दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। ऋषिविहार के जी ब्लॉक, जे ब्लॉक सहित पूरे करीब पूरे ऋषिविहार में घर के नल सूखे पड़े हुए हैं। लगातार स्थानीय लोग पेयजल विभाग से इसकी शिकायत कर रहे किन्तु अभी तक पीने के पानी सप्लाई सुचारू नहीं हो पाई। 12 दिन गुजर जाने का बाद पेयजल विभाग ने सुध नहीं ली। वहीं आज आक्रोशित होकर क्षेत्रीय पार्षद प्रिया वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने पेयजल विभाग का घेराव किया और धरना प्रदर्शन किया। घेराव और धरना प्रदर्शन में वार्ड 38 के पार्षद अभिषेक तिवारी वार्ड 88 के पार्षद शहजाद अंसारी भी पार्षद प्रिया वर्मा के साथ मौजूद रहे।
पार्षद प्रिया वर्मा ने विभाग बताया कि विभाग के अधिशासी अभियंता कंचन रावत के सामने समस्या रखी। कई दिन गुजर जाने के बाद भी पानी की सप्लाई सुचारू नही सकी। इस भयंकर गर्मी में बिना पानी के लोग कैसे रहेंगे। आज विभागीय अधिकारियों को साफ चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र पानी की आपूर्ति सुचारू नही हुई तो जन आंदोलन किया जाएगा और विभाग में तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर अनक पाल विक्रमजीत, किरण चौहान, एस रावत, देवेंद्र रावत , गज्जू भाई, मनराल जी,अभिषेक तिवारी आदि मौजूद थे।



