लगातार चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी पर महंगाई की नई मार

आज 25 मई को लगातार चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है.सुबह 6 बजे से लागू नई दरों के बाद पेट्रोल ₹3 से ज्यादा बढ़ा है तो डीजल के दामों में भी इजाफा देखने को मिला है.बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में युद्ध, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की कमजोरी की वजह से यह कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
पेट्रोल की कीमत में इस बार 2 .61 रुपए/लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है, तो डीजल 2 . 71रुपये/लीटर बढ़ गया है। शनिवार को हुई बढ़ोत्तरी के बाद देहरादून में पेट्रोल के दाम दो रुपए 68 पैसे बढ़कर 96 रुपए 25 पैसे प्रति लीटर हो गए थे। हरिद्वार में पेट्रोल के दाम दो रुपए 72 पैसे बढ़कर 95 रुपए 41 पैसे प्रति लीटर हो गया था।
अब फिर से हुई बढ़ोत्तरी में ये रेट सौ के पार पहुंच गए हैं।दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल पर ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ है. जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर हो गया है.15 मई से शुरू हुई इस बढ़ोतरी के बाद अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर से ज्यादा का उछाल आया है.




