अल्मोड़ाउत्तरकाशीउत्तराखंडउधमसिंह नगरचमोली गढ़वालचम्पावतदेहरादूननई टिहरीनैनीतालराजनीतिरूद्रप्रयाग

सदन में विपक्ष का हंगामा, सचिव की टेबल पलटी, माइक तोड़ा, वेल में लहराए कागज

सीएम धामी ने कहा, मुन्नी देवी ने अपने पति पूर्व विधायक मदन लाल शाह की मृत्यु के बाद न केवल अपने परिवार को संभाला बल्कि उनकी राजनीतिक विरासत को भी आगे बढ़ाया। मुन्नी देवी जनता से सीधा संवाद करने में विश्वास रखती थीं। मैं अस्पताल में उनसे मिला। बीमारी में भी वह अपने क्षेत्र के लिए चिंतित थीं।
सदन में जैसे ही सीएम माइक पर बोलने लगे उनका माइक खराब हो गया। वह अपनी कुर्सी से पीछे जाकर मंत्री के माइक से बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पूर्व विधायक मुन्नी देवी को श्रद्धांजलि दी। सदन में मुन्नी देवी की याद में निधन प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है।
कांग्रेस विधायकों ने कार्यसूची फाड़ी और सदन में उछाली। इसके बार वेल में धरने पर बैठ गए। विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ये बेहद दुखद है। सदन के अंदर सचिव के टेबल, माइक और टेबलेट को तोड़ दिया गया।
कानून व्यवस्था पर कांग्रेस के विरोध के चलते लगातार कार्यवाही स्थगित की जा रही है। सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी नेताओं ने सचिव की टेबल पलटने की कोशिश की। साथ ही माइक तोड़ दिया। कांग्रेस विधायकों ने वेल में लहराए कागज। लगातार कर रहे प्रदर्शन और नारेबाजी।
तीसरी बार सदन की स्थगन अवधि बढ़ाई गई है। पहले 11:40 तक सदन स्थगित किया था। फिर दोबारा कार्यवाही शुरू हुई। इसके 10 मिनट और अवधि बढ़ाई गई। अब सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित की गई।
विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है। पहले दिन ही सदन पटल पर अनुपूरक अनुदान मांगे पेश होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button