अल्मोड़ाउत्तरकाशीउत्तराखंडउधमसिंह नगरचमोली गढ़वालदेहरादून

मुख्यमंत्री से बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹ 1 करोड़ की धनराशि का योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दिए सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर सचिव  मनमोहन मेंनाली, ऑफ बड़ौदा के जी.एम  प्रतीक अग्निहोत्री, डीजीएम  एस.पी.एस तोमर, रीजनल हेड  अरविंद जोशी मौजूद रहे।

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में माउंट एवरेस्ट में सफलतापूर्वक चढ़ने वाले चंपावत निवासी श्री वीरेन्द्र सिंह सामंत ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री वीरेन्द्र को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि हाल ही में माउंट एवरेस्ट अभियान 2025 के तहत भारतीय सेना और एनसीसी कैडेट्स के वीर पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह की थी। जिसमें एन.सी.सी दल में चंपावत निवासी अंडर ऑफिसर वीरेन्द्र सिंह सामंत भी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button