उत्तराखंडदेहरादून

यूपी के B.Tech छात्र की देहरादून में पीट-पीटकर हत्या, 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 3 गिरफ्तार

कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते बीटेक के छात्रों के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. मामले में थाना प्रेमनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए छात्र प्रेमनगर स्थित निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ते हैं. कुल 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है.

सोमवार देर रात थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ युवकों के बीच आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उसके साथियों द्वारा इलाज के लिए प्रेमनगर अस्पताल ले गए हैं. सूचना के बाद थाना प्रेमनगर पुलिस सीएससी प्रेमनगर पहुंची थी. घायल युवक 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना निवासी मुजफ्फरनगर की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया था.अस्पताल में एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस ने घायल युवक को अपने सरकारी वाहन से इलाज के लिए दून अस्पताल लेकर गई. साथ ही घायल युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन भी दून अस्पताल पहुंचे.

दून अस्पताल में घायल युवक की इलाज के दौरान देर रात में मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया. एसपी सिटी प्रमोद कुमारने बताया है कि घटना के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि दोनों पक्षों के युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हैं और कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर उनके बीच पुरानी रंजिश थी. इसी के चलते 23 मार्च की रात को दोनों पक्षों के बीच आपस में विवाद और मारपीट की घटना हुई थी. जिसके बाद मुकदमे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है. साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है.

गिरफ्तार किए गए छात्र

  • युवराज कुमार (20) पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी- ग्राम-चांदी आरा, थाना-चांदी आरा, जिला भोजपुर (बिहार) हाल पता-केहरी गांव, लेन नंबर 1, फेस-2, प्रेमनगर देहरादून, ( बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र)
  • मधुर खंडेलवाल (19) पुत्र मोहन खंडेलवाल, निवासी- गंगापुर रोड रूद्रपुर, कोतवाली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेस 2, प्रेमनगर, देहरादून, (बी.टेक तृतीय वर्ष छात्र)
  • शिवम शर्मा (20) पुत्र मृत्युंजय कुमार, निवासी- बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना, बिहार हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेज 2, थाना प्रेमनगर, देहरादून, (बी.टेक तृतीय वर्ष छात्र)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button