देश

पार्षद प्रिया वर्मा ने दोहराया अपना संकल्प, एक साल के कार्यकाल में किये कई विकास कार्य

देहरादून। अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर वार्ड 89 हरभजवाला की पार्षद प्रिया वर्मा ने क्षेत्र के विकास
को आगे बढाने का संकल्प लिया। पार्षद प्रिया वर्मा ने कहा कि उनके वार्ड में जितने भी विकास कार्य हैं उनको वह अपने कार्यकाल में पूरा करेंगी और जनता के भरोसे पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में
वार्ड के समग्र विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए। पार्षद बनने के बाद सबसे पहले निगम द्वारा सफ़ाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ। सीमा द्वार रोड पर लंबे समय से बनी गंभीर जलभराव की समस्या को प्राथमिकता पर लेते हुए बंद पड़ी नाली को खुलवाया गया तथा सड़क और नाली की मरम्मत कर समस्या का स्थायी समाधान किया गया, जिससे पैदल चलने वालों, महिलाओं एवं बच्चों को स्कूल आने-जाने में हो रही कठिनाइयों से राहत मिली। ऋषिविहार के F ब्लॉक में बरसात के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या को सड़क निर्माण कर समाप्त किया गया। इसी प्रकार ऋषिविहार के A ब्लॉक में नाली निर्माण कर उसे मुख्य रोड की नाली से जोड़ते हुए जलभराव की समस्या का समाधान किया गया। जी. माउंट लिटरा स्कूल से संबंधित सड़क पर रेम्प बनाया गया। हरभजवाला गोकुल धाम क्षेत्र में तथा अब्बुबकर मस्जिद के सामने सी.सी. सड़क का निर्माण कराया गया। चंदाताल में सी.सी. सड़क का निर्माण किया गया। प्रिया वर्मा ने कहा कि ऋषिविहार के J ब्लॉक एवं B ब्लॉक में भी सी.सी. सड़कों का निर्माण कराया गया। इसके अलावा तेलपुर चौक पर एम.डी.डी.ए. देहरादून के माध्यम से हाई मास्क लाइट लगवाई गई। उन्होंने बताया कि कन्हैया एंक्लेव क्षेत्र में काफी समय से बंद पड़ी नाली की सफ़ाई कराई गई। पूरे वार्ड 89 क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं तथा कई वर्षों से बंद पड़ी नालियों की लगातार सफ़ाई कराकर क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने का कार्य किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button