उत्तराखंडदेहरादून

चार साल से फरार 50 हजार का आरोपी दून पुलिस की गिरफ्त में आया

देहरादून। टप्पेबाजी में चार साल से फरार 50 हजार के इनामी को दून पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी को जलपाईगुड़ी में न्यायालय के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लगाया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पीड़ित लाखन सिंह निवासी नव ज्योति विहार डोईवाला ने वर्ष 2022 कोतवाली डोईवाला पर एक लिखित तहरीर बैंक से 5 लाख रुपये निकालकर घर जाते समय सब्जी लेने के लिए रुकने के दौरान अज्ञात चोरों ने उनका रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया है। जिनकी तहरीर पर कोतवाली डोईवाला में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक आरेापी मंजीत ग्वाला पुत्र सदानंद ग्वाला निवासी ग्राम फाटापुकर, झांझीपुरा थाना राजगंज जिला जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) को पूर्व में चोरी की गई धनराशि सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की घटना में आरोपी के भाई रवि ग्वाला की संलिप्तता भी प्रकाश में आयी थी, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने पूर्व में सभी सम्भावित स्थानो पर दबिशे दी गई थी, पर आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।
आरोपी के लगातार फरार चलने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने उस पर 25 हजार रुपये तथा पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
वर्तमान में एसएसपी ने वांछित व इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिये निर्देशों पर आरेापियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली डोईवाला व एसओजी ग्रामीण की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सुरागरसी-पतारसी व सर्विलांस के माध्यम से लगातार आरोपी के सम्बंध में जानकारी एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम ने लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को अभियुक्त के जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल एक टीम को पश्चिम बंगाल रवाना किया गया, जहां पुलिस टीम ने गोपनीय रूप से आरोपी के सम्बंध में जानकारी एकत्रित करते हुए प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी रवि ग्वाला को ग्राम फाटापुकर, झांझीपुरा थाना राजगंज जिला जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया। आरोपी को जलपाईगुड़ी में न्यायालय के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button