उत्तराखंड

उत्तराखंड सचिवालय में 16 सहायक समीक्षा अधिकारियों को मिली पदोन्नति, बने समीक्षा अधिकारी

उत्तराखंड शासन ने सचिवालय प्रशासन (अनुभाग-02) के अंतर्गत बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 16 सहायक समीक्षा अधिकारियों (Assistant Review Officer) को समीक्षा अधिकारी (Review Officer) के पद पर नियमित पदोन्नति प्रदान की है।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह पदोन्नति उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार की संस्तुति के आधार पर चयन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत दी गई है। पदोन्नत अधिकारियों को वेतनमान ₹47,600–1,51,100 (लेवल-8) में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नियमित पदोन्नति का लाभ मिलेगा।
पदोन्नत अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं—
रमेश कुमार
रवीशमणि गैरोला
चन्द्र कुमार गैरोला
भूपपाल सिंह
सिकन्दर सिंह चौहान
दिनेश प्रसाद गोस्वामी
राजेन्द्र सिंह खरोला
राजेन्द्र सिंह बुटोला
अशोक कुमार
प्रकाश लाल
गिरीश लाल
आलोक कुमार
ललितमणि जोशी
सुरेन्द्र सिंह रावत
प्रमोद नन्दवाणी
रोहित पन्त
शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी पदोन्नत अधिकारियों को निर्धारित शर्तों के अधीन कार्यभार ग्रहण करना होगा तथा संबंधित विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण करनी होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button