उत्तराखंडदेहरादून

भुवन चंद्र खंडूरी जी की आकस्मिक निधन के कारण प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक

प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

जनरल खंडूरी जी का निधन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्श स्थापित किए। सेना से लेकर राजनीति तक उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

राजकीय शोक के दौरान प्रदेशभर में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा किसी भी प्रकार के सरकारी सांस्कृतिक एवं औपचारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

प्रदेशवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button