उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं, बोले नारी के सामर्थ्य को दर्शाता है यह पर्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है। इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी से नारियों के सम्मान की भी अपील की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पौराणिक ग्रन्थों में चैत्र नवरात्रि को विशेष महत्व दिया गया है। इसे आत्म शुद्धि और सद् प्रवृत्ति का आधार माना गया है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शक्ति के अनुष्ठान का यह पर्व रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा प्रदान करने वाला हो, इसका हमें संकल्प लेना होगा। यह पर्व हमें नवीन उत्साह के साथ देश व समाज की सेवा की भी प्रेरणा देता है। यह नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला हो इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button