देहरादून में झमाझम बारिश से मिली राहत, मसूरी में भी बदला मौसम का मिजाज

पहाड़ों की रानी मसूरी और देहरादून में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। गुरुवार को झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मसूरी और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क है और संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखी जा रही है।
मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में पर्यटक इन दिनों मसूरी पहुंच रहे हैं। मौसम सुहावना होने के बाद माल रोड और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई। सैलानी बादलों से घिरी वादियों और रिमझिम फुहारों का जमकर आनंद लेते नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मसूरी और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क है और संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखी जा रही है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि मौसम में आए बदलाव से पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। वहीं सैलानियों के लिए मसूरी का खुशनुमा मौसम मैदानी इलाकों की तपिश से बड़ी राहत बनकर सामने आया है।




