उत्तराखंडनई टिहरी

टिहरी में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, 24 मई तक होगा मकान सूचीकरण

जनपद टिहरी के अंतर्गत भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का 25 अप्रैल 2026 को शुभारंभ हो गया है. प्रथम चरण में 25 अप्रैल 2026 से 24 में 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य किया जाएगा.

इस कार्य के लिए प्रत्येक तहसील एवं नगर पालिका /नगर पंचायत स्तर पर हाउस लिस्टिंग ब्लॉक(HLB) तैयार किए गए हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत के सभी मजरे, तोक, तथा राजस्व गांव सम्मिलित किए गए हैं । प्रत्येक हाउस लिस्टिंग ब्लॉक(HLB) का आवंटन प्रगणक को किया गया है जो घर-घर जाकर आगामी 30 दिनों तक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य करेंगे। यह कार्य भारत की जनगणना 2027 के दृष्टिगत द्वितीय चरण के लिए आधारभूत सूचनाओं एकत्रित करने तथा भारत की जनगणना को बेहतर तरीके से संपादित करने में मददगार साबित होगा ।

मकान सूचीकरण के कार्य के दौरान प्रगणक द्वारा प्रत्येक भवन,जनगणना मकान तथा जनगणना परिवार को संख्या आवंटित करते हुए आवश्यक 33 प्रश्नों के माध्यम से डिजिटल माध्यम से गणना का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए प्रत्येक प्रगणक को गांव का नक्शा उपलब्ध कराया गया है ताकि उस गांव के सभी सीमाएं चेक करते हुए तथा उसमें बने हुए भवनों एवं निवासरत परिवारों की गणना की जा सके।

जनपद टिहरी गढ़वाल में 23 चार्ज अधिकारी नामित किए गए हैं . कुल 219 सुपरवाइजर, 1265 प्रगणक तैनात किए गए हैं । इसके साथ ही 10% अतिरिक्त रिजर्व सुपरवाइजर एवं रिज़र्व प्रगणक भी तैनात किए गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button