उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, टिहरी में गहरी खाई में गिरा वाहन, कई लोगों की मौत की सूचना

त्तराखंड के टिहरी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां चंबा क्षेत्र में चंबा–कोटी मार्ग पर नैल के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में कई लोगों की मौत की सूचना है तो कई घायल बताए जा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, वाहन संख्या UK 09 TA 1799 ऋषिकेश से घनसाली जा रहा था. तभी चंबा–कोटी मार्ग पर नैल के पास वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई. टिहरी एसएसपी श्वेता चौबे की मानें तो सभी हरिद्वार में अंतिम संस्कार कर वापस लौट रहे थे. तभी हादसे का शिकार हो गए.
बताया जा रहा है कि वाहन में 9 से 10 लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें से 8 लोगों की मौत की सूचना है. जबकि, 2 लोगों का रेस्क्यू किया गया है. वहीं, इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. साथ ही उन्होंने घायलों को उचित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं.




