उत्तराखंड

देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 इंस्पेक्टर, दारोगा और एएसआई का ट्रांसफर

जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 53 निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है. सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. जारी आदेश के मुताबिक कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले गए हैं.

निरीक्षक विनोद गुसाईं को प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर से प्रभारी निरीक्षक डालनवाला बनाकर भेजा गया है. निरीक्षक नरेश राठौर को प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर से प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह निरीक्षक संतोष कुंवर को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट, निरीक्षक नरेंद्र गहलावत को प्रभारी निरीक्षक डालनवाला से प्रभारी निरीक्षक मसूरी और निरीक्षक देवेंद्र चौहान को प्रभारी निरीक्षक मसूरी से प्रभारी निरीक्षक थाना नेहरू कॉलोनी बनाया गया है. निरीक्षक प्रदीप रावत को प्रभारी निरीक्षक सहसपुर से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया है.

तबादला सूची में उप निरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है. मोहन सिंह को थाना क्लेमेंटाउन से थाना रायवाला, लोकपाल परमार को सेलाकुई से क्लेमेंटाउन, गिरीश नेगी को एसआईएस शाखा से थाना प्रेमनगर, शैंकी कुमार को थाना बसंत विहार से सेलाकुई में नियुक्ति मिली है. मनोज नौटियाल को थाना नेहरू कॉलोनी से थाना सहसपुर भेजा गया है. उपनिरीक्षक अमित शर्मा को चौकी प्रभारी झाझरा थाना प्रेमनगर से थानाध्यक्ष बसंत विहार बनाया गया.

कौन कहां भेजा गया

  • उपनिरीक्षक प्रद्युम्न नेगी को थाना प्रेमनगर से चौकी प्रभारी झाझरा थाना प्रेमनगर भेजा गया
  • उपनिरीक्षक रविंद्र नेगी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कैंट से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय भेजा गया
  • उपनिरीक्षक ओमप्रकाश को थाना नेहरू कॉलोनी से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना कैंट भेजा गया
  • उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी को चौकी प्रभारी कुठलगेट थाना राजपुर से चौकी प्रभारी सभावाला थाना सहसपुर भेजा गया
  • उपनिरीक्षक अरविंद पंवार को चौकी प्रभारी सभावाला थाना सहसपुर से चौकी प्रभारी कुठलगेट थाना राजपुर भेजा गया
  • उपनिरीक्षक आशीष कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी बाजार पटेल नगर भेजा गया
  • उपनिरीक्षक प्रवीन पुंडीर को चौकी प्रभारी बाजार पटेल नगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना सहसपुर भेजा गया
  • उपनिरीक्षक मनमोहन नेगी को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना सहसपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया
  • उपनिरीक्षक संजय रावत को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना रायवाला से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना प्रेम नगर भेजा गया

    इसके साथ ही पटेल नगर, रायवाला, प्रेमनगर, आईएसबीटी ऋषिकेश, कुल्हाल थाना विकासनगर और राजपुर में भी पुलिस महकमे में बदलाव हुए हैं.

    • उपनिरीक्षक विनोद कुमार को थाना पटेल नगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना रायवाला भेजा गया
    • उपनिरीक्षक मुकेश को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना प्रेम नगर से चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश भेजा गया
    • उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता को चौकी प्रभारी कूल्हाल थाना विकास नगर से चौकी प्रभारी जाखन थाना राजपुर भेजा गया
    • उपनिरीक्षक सूरज कंडारी को चौकी प्रभारी जाखन थाना राजपुर से चौकी प्रभारी कुल्हाल थाना विकास नगर भेजा गया
    • उपनिरीक्षक शैलेंद्र प्रसाद को चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश से थाना रानी पोखरी भेजा गया
    • उपनिरीक्षक दीपक गैरोला को चौकी प्रभारी पंडितवाड़ी थाना कैंट से चौकी प्रभारी हर्रावाला थाना डोईवाला भेजा गया
    • उपनिरीक्षक कमलेश गौड़ को चौकी प्रभारी हर्रावाला थाना डोईवाला से चौकी प्रभारी पंडितवाड़ी थाना कैंट भेजा गया

    पुलिस लाइन और मानवाधिकार पुलिस कार्यालय तक और एसआईएस शाखा से डोईवाला तक भी पुलिस विभाग में बदलाव हुआ है. डालनवाला और मसूरी में भी बदलाव हुआ है.

    • उपनिरीक्षक अशोक राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी मानवधिकार पुलिस कार्यालय भेजा गया
    • उपनिरीक्षक विपिन चंद्र को एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय से थाना डोईवाला भेजा गया
    • उपनिरीक्षक जयपाल सिंह को थाना डालनवाला से थाना ऋषिकेश भेजा गया
    • उपनिरीक्षक अजय प्रकाश को थाना विकासनगर से थाना कैंट भेजा गया
    • उपनिरीक्षक रजनीश सैनी को थाना डालनवाला से थाना मसूरी भेजा गया
    • उपनिरीक्षक पंकज महिपाल को थाना मसूरी से थाना कैंट भेजा गया
    • उपनिरीक्षक मुकेश कुमार को थाना डोईवाला से थाना प्रेम नगर भेजा गया
    • उपनिरीक्षक जगमोहन को थाना ऋषिकेश से थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया

    एसएसपी देहरादून ने कोतवाली नगर, डालनवाला, राजपुर और रानी पोखरी में भी पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं.

    • उपनिरीक्षक वंदना नेगी को पुलिस लाइन से थाना सहसपुर भेजा गया
    • उपनिरीक्षक संयोगिता रावत को थाना मसूरी से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय भेजा गया
    • उपनिरीक्षक रजनी चमोली को एसआईएस शाखा से थाना कोतवाली नगर भेजा गया
    • उपनिरीक्षक शालू धारीवाल को थाना कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा भेजा गया
    • उपनिरीक्षक अनीता बिष्ट को थाना डालनवाला से थाना राजपुर भेजा गया
    • उपनिरीक्षक रश्मि रावत को थाना नेहरू कॉलोनी से थाना मसूरी भेजा गया
    • उपनिरीक्षक पिंकी पवार को थाना रायपुर से थाना रानी पोखरी भेजा गया
    • अपर उपनिरीक्षक संदीप कुमार को थाना मसूरी से थाना कालसी भेजा गया
    • अपर उपनिरीक्षक विनोद चमोली को पुलिस लाइन से थाना रायवाला भेजा गया

    थाना क्लेमेंटाउन, थाना त्यूणी और सहसपुर के साथ ही कैंट थानों में भी तबादले हुए हैं.

    • अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार को थाना रायवाला से थाना ऋषिकेश भेजा गया
    • अपर उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार को थाना पटेल नगर से थाना राजपुर भेजा गया
    • अपर उपनिरीक्षक बद्रीलाल को थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस लाइन भेजा गया
    • अपर उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को थाना त्यूणी से थाना सेलाकुई भेजा गया
    • अपर उपनिरीक्षक दीपेंद्र रावत को थाना सेलाकुई से थाना त्यूणी भेजा गया
    • अपर उपनिरीक्षक कमलेश लता को थाना प्रेम नगर से थाना सहसपुर भेजा गया
    • अपर उपनिरीक्षक मनवार नेगी को प्रेम नगर से थाना डोईवाला भेजा गया
    • अपर उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट को थाना सहसपुर से थाना कैंट भेजा गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button