उत्तराखंडदेशदेहरादून

ऋषिविहार में पानी संकट गहराया, लोग बूंद-बूंद को मोहताज

7 दिन से सूखा ऋषिविहार — जनता बूंद-बूंद को बेहाल!”

देहरादून। पिछले 7 दिनों से ऋषिविहार जी ब्लॉक, जे ब्लॉक सहित अन्य लगभग पूरे ऋषिविहार में पीने का पानी नही आ रहा है। ऋषिविहार मेहुवाला में पीने के पानी की आपूर्ति बाधित होने और विभाग द्वारा इसका त्वरित समाधान नहीं करने पर लोगों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार ऋषि विहार क्षेत्र में मोटर पंप खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। पानी की समस्या से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी पानी जुटाने में कठिनाई हो रही है।
जानकारी के अनुसार, मोटर पंप बार-बार खराब होने का मुख्य कारण क्षेत्र में लगा छोटा ट्रांसफार्मर बताया जा रहा है, जो अधिक बिजली लोड सहन नहीं कर पा रहा है। इसी वजह से मोटर बार-बार खराब हो रही है और उसे ठीक होने में 2 से 3 दिन का समय लग रहा है।

पानी की आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के लिए लगातार प्रयासरत हूं। पार्षद प्रिया वर्मा

क्षेत्र की पार्षद प्रिया वर्मा ने बताया कि वह स्वयं लगातार मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रही हैं। पिछले तीन दिनों से टैंकरों के माध्यम से पानी की व्यवस्था करवाई जा रही है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। हालांकि सभी घरों तक पर्याप्त पानी पहुंचाना अभी भी चुनौती बना हुआ है।
पार्षद ने कहा कि उनकी कोशिश है कि हर घर तक कम से कम 2 से 4 बाल्टी पानी अवश्य पहुंच सके। साथ ही संबंधित विभाग से लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द मोटर पंप ठीक कर क्षेत्र में पानी आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल की जा सके। वहीं स्थानीय निवासी डिम्पल कौशिक, दौलत जगूड़ी, सुनील उनियाल, मनोज सिंहा, रेखा उनियाल, रेखा पेटवाल, महेश सहित अन्य निवासियों ने बताया कि पिछले 7 दिनों से पीने की पानी की आपूर्ति बाधित हो रखी है। जल संस्थान को कई बार शिकायत कर चुके हैं। सुनील उनियाल ने बताया कि सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत कर चुके लेकिन अभी तक कोई समाधान नही हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता डिम्पल कौशिक ने बताया कि आये दिन ऋषिविहार में पानी, बिजली के साथ टूटी सड़को की भी समस्या है। लोगो ने बताया कि अक्सर गर्मियां आते ही यहाँ पानी की समस्या खड़ी हो जाती है। भारी गर्मी में लोगों को एक एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। इन दिनों पानी आया भी तो कुछ समय के लिये जो पीने के लिये ही उपलब्ध नही हो पाया। पिछले 7 दिनों से पेयजल की आपूर्ति बाधित हो रखी है। ऐसे में लोग बिना पानी के कैसे रहेंगे। लोगों ने बोला कि यदि कल तक पानी की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो लोगों का गुस्सा विभाग पर फुट पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button