उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून की सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, सीएम धामी ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की भव्य शुरुआत करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजधानी देहरादून में हजारों लोगों के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया। देहरादून के गांधी पार्क से शुरू हुई इस विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व स्वयं मुख्यमंत्री ने किया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, हजारों की संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

‘भारत मां की जयकार’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों की गूंज और राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुनों के बीच, देहरादून की सड़कें तिरंगामय हो गईं। हाथ में तिरंगा लिए मुख्यमंत्री ने यात्रा में शामिल लोगों, विशेषकर युवाओं का हौसला बढ़ाया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। विशाल जनसैलाब को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो समूचा भारत देहरादून की सड़कों पर उमड़ पड़ा हो।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भारत माता, हमारे महान स्वाधीनता सेनानियों, शहीद सैनिकों, वीरांगनाओं और भारत के महान सपूतों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर भी है।”

उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस महाअभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। मुख्यमंत्री ने अपील की, “इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यस्थलों और संस्थानों पर तिरंगा पूरे सम्मान एवं गौरव के साथ फहराएं और स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर सेनानियों को स्मरण कर नमन करें।” उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का हर गांव और हर शहर भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर इस राष्ट्रीय उत्सव का उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button