उत्तराखंड

नैनीताल में सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, 8 गंभीर घायल

प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं ताजा घटना नैनीताल जनपद के खुपी क्षेत्र में घटित हुई है, यहां एक केएमओयू की बस अनियंत्रित होगा सड़क पर पलट गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 यात्री गंभीर घायल हो गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ और दमकल की टीम ने घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेजा. बताया जा रहा है कि बस हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही थी और बस में 14 यात्री सवार थे. बस हादसे के बाद घटनास्थल पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई.

नैनीताल के खुपी क्षेत्र में केएमओयू लिमिटेड की बस अनियंत्रित होगा सड़क पर पलट गई, जिसमें सवार एक यात्री की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस एसडीआरएफ और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को इलाज के लिए भवाली और हल्द्वानी भेजा. वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई.

एसडीआरएफ सब इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी ने बताया बस में 14 लोग सवार थे, जो हल्द्वानी से डीडीहाट के लिए जा रही थी, इसी बीच बस रास्ते में पलट गई जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई है. वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतक व घायलों के परिजनों को दे दी है.

बता दें कि नैनीताल जनपद में पूर्व में भी भीषण बस हादसा हो चुका है. नैनीताल जिले में 25 दिसंबर 2024 को हुए रोडवेज बस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई था और 25 लोग घायल हो गए थे. हादसे के समय बस में 29 यात्री सवार थे. रोडवेज बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही थी. तभी बस भीमताल इलाके में ओखल के पास गहरी खाई में गिर गई थी. इस हादसे ने पुलिस-प्रशासन के सड़क हादसों को रोकने के दावों पर सवाल खड़े कर दिए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button