उत्तराखंड

फायरिंग और उपद्रव की घटनाओं पर सीएस हुए नाराज, कहा- हुड़दंगियों का अड्डा न बनने दिया जाए देहरादून

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रोड रेज, फायरिंग और गोली लगने से रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस मामले को मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने भी गंभीरता से लिया है. इसी कड़ी में सचिवालय में उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में सीएस बर्धन ने रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं के बढ़ने पर नाराजगी जताई. साथ ही ऐसी घटनाओं रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने और हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा.

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने पुलिस के आलाधिकारियों से देहरादून शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए. एसएसपी को अपने सभी थानेदारों को पीक आवर में गश्त बढ़ाने को कहा. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि डे-नाइट पेट्रोलिंग के साथ ही मॉर्निंग पेट्रोलिंग को भी बढ़ाया जाए. साथ ही बार और रेस्टोरेंट क्लोजिंग के लिए निर्धारित समय को कठोरता से लागू को कहा.

उन्होंने कहा कि वीकेंड में देहरादून को पार्टी और हुड़दंगियों को अड्डा ना बनने दिया जाए, इसके लिए हुड़दंगियों पर कठोर कार्रवाई किए जाने के साथ ही बार संचालकों को भी इसके लिए जागरूक करते हुए समय पर बार बंद कराए जाने को एनफोर्स कराया जाए. मुख्य सचिव ने बार संचालन के नियमों का पालन न करने वाले बार और अवैध बार संचालकों पर भी कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी को मुस्तैदी से न करने वाले लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि शहर के आसपास के क्षेत्रों में खुले होमस्टे पर भी निगरानी किए जाने की आवश्यकता है. इसके लिए होम स्टे की मैपिंग की जाए एवं निगरानी रखी जाए कि ये होम स्टे जो टूरिज्म प्रमोशन के लिए बने थे, कहीं लगातार बार लाइसेंस लेकर इसका दुरुपयोग तो नहीं कर रहे हैं.

इसके साथ ही मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि दिल्ली-देहरादून हाईवे खुलने के बाद वीकेंड के लिए और भी ज्यादा तैयार रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि इसके लिए अभी से तैयारी करने की आवश्यकता है. उन्होंने हुड़दंगियों की पहचान हो सके, इसके लिए किरायेदारों और पीजी में रहने वालों का भी सघन सत्यापन अभियान चलाया जाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button