उत्तराखंडदेहरादून

रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यावसायिक भवन पर MDDA की बड़ी कार्रवाई, निर्माण सील

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में रेसकोर्स क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए जा रहे बहुमंजिला व्यावसायिक निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की गई।

रेसकोर्स क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के कराए जा रहे बहुमंजिला व्यवसायिक भवन को सील किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित निर्माण प्राधिकरण के निर्धारित मानकों एवं आवश्यक स्वीकृतियों के अनुरूप नहीं था।

प्राधिकरण की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर भवन को सील किया गया तथा अवैध निर्माण गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button