उत्तराखंडपौड़ी गढ़वाल

सतपुली के पास सड़क हादसा, पिकअप वाहन खाई में गिरा, ड्राइवर की मौके पर ही मौत

उत्तराखंड: पौड़ी जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक सतपुली के पास सोमवार को पिकअप वाहन बेकाबू होकर सड़क के नीचे जा गिरा. हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि वाहन आयुर्वेदिक दवाइयां लेकर पौड़ी की ओर आ रहा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. वाहन में केवल चालक ही सवार था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार पौड़ी जनपद के थाना सतपुली क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सतपुली क्षेत्र में होटल हिमालय के पास गुमखाल की ओर से आ रहा पिकअप वाहन (वाहन संख्या UP 13 CT 9549) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा. राहगिरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी.

घटना की जानकारी मिलते ही थाना सतपुली पुलिस और SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया. टीम ने काफी मशक्कत के बाद खाई में गिरे वाहन तक पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया. रेस्क्यू के दौरान वाहन के अंदर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान वाहन चालक के रूप में हुई.

मृतक चालक की शिनाख्त हरि ओम (42 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह निवासी पिलखुवा थाना पिलखुवा जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन पिलखुवा से पौड़ी की ओर आ रहा था, जिसमें आयुर्वेदिक दवाइयां लदी हुई थीं.

प्राथमिक जानकारी के अनुसार वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था. हादसे के बाद पुलिस और SDRF की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला. इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेजा गया. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button