उत्तराखंड

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, चमोली जोशीमठ के पास हुआ हादसा, 6 लोग थे सवार

उत्तराखंड: चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की जानकारी सामने आई थी. कुछ दी देर बार सूचना मिली कि जोशीमठ के पास क्रैश हो गया. इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे.

जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर ने दोपहर 2.15 बजे बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम से उड़ान भरी थी. इसके कुछ देर बाद ही जोशीमठ के पास हाथी पर्वत इलाके में हेलीकॉप्टर लापता हो गया है. कुछ ही देर बाद जिला प्रशासन को हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना मिली.

जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ने ही सबसे पहले DM चमोली को सूचना दी थी कि हाथी पर्वत के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इसके बाद ही रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया.

इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया कि चाई गांव जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सीएम धामी ने बताया कि वो खुद भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहे हैं. गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की सूचना-

  • प्रताप
  • अरूण
  • शंकर
  • सुधीर
  • एमएस नागाराजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button