उत्तराखंड

दिल्ली सीबीआई मुख्यालय पहुंचे अंकिता भंडारी के माता-पिता, अधिकारियों से मुलाकात कर रखी मांग

उत्तराखंड की दिवंगत अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने निष्पक्ष और गहराई तक मामले की जांच करने की मांग की. जिस पर सीबीआई अधिकारियों ने प्रकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं के बारे में जानकारी दी. साथ ही निष्पक्ष एवं न्यायसंगत ढंग से प्रकरण की विवेचना करने का आश्वासन दिया.

दरअसल, 16 अक्टूबर को अंकिता भंडारी के माता सोनी देवी और पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने दिल्ली में सीबीआई यानी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो मुख्यालय जाकर वरिष्ठ अधिकारियों से मुलकात की. जहां उन्होंने न्याय की मांग करते हुए मामले की बारीकी से जांच करने को कहा. सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें प्रकरण के सभी पहलुओं का समुचित परीक्षण करते हुए विवेचना निष्पक्ष एवं न्यायसंगत ढंग से करने का आश्वासन दिया.

गौर हो कि बीती 9 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की संस्तुति कर चुके हैं. जिसके बाद से ही सीबीआई जांच रह रही है. सीबीआई की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच (शाखा 2) दिल्ली में अज्ञात वीआईपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर चुकी है. देहरादून और ऋषिकेश पहुंच कर सबूत भी जुटाने का काम भी कर चुकी है. अभी मामले की तह तक जाने की कोशिश हो रही है.

इधर, अंकिता भंडारी में कथित वीआईपी को राज्यपाल नियुक्त करने के बाद से ही देहरादून से लेकर दिल्ली तक बवाल मचा हुआ है. अंकिता के माता-पिता दिल्ली के इंडिया गेट के बाहर धरना देने के साथ ही कई नेताओं से मिल चुके हैं. जबकि, विपक्ष मामले को लेकर सड़कों पर है. कांग्रेस हो या अन्य दल, सभी बीजेपी सरकार को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. देहरादून में जहां कांग्रेस ने बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया तो वहीं, प्रदेशभर में भी प्रदर्शन देखने को मिला.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button