उत्तराखंड

बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, कपाटोद्घाटन के बनेंगे साक्षी, जानिये धाम में क्या हैं तैयारियां

उत्तराखंड के प्रसिद्ध धाम बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. कपाट खुलने से एक दिन पूर्व बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत बदरीनाथ पहुंचे. मुख्यमंत्री धामी कपाट खुलने के बाद भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे. उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे. जहां हेलीपैड पर जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग/सीईओ बीकेटीसी विशाल मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने उनका स्वागत किया.इस अवसर पर बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, राज्य मंत्री हरक सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, राजेश मेहता, अमित सती और प्रवेश डिमरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया.

चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. कपाटोद्घाटन के लिए बदरीनाथ धाम को लगभग 20 कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है. कल सुबह 6:15 पर भगवान बदरी विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे. 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर सीएम धामी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button