धर्म-संस्कृति

Krishna Janmashtami पर नंद लाला को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, चमकेगी किस्मत

देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव (krishna janmashtami) की तैयारियां शुरू हो गई है। सभी लोग जोरो शोरो से और पूरे भक्ति भाव से नंद लाला के लिए श्रृंगार के सामान से लेकर अनेक प्रकार के भोग बनाने की भी तैयारी कर रहे हैं।

Krishna Janmashtami- लल्ला की सुन के मै आई यशोदा मैया देदो बधाई, यह भजन आजकल हर तीर्थ स्थल पर सुनने को मिल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक दिन बाद भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी (krishna janmashtami) का पर्व मनाया जाएगा। 6 सितंबर को पूरे देश भर में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की धुन सुनाई देगी। नंद लाला के जन्मोत्सव के लिए सभी भक्त बहुत उत्साहित रहते है और अलग-अलग तरह से तैयारियां करते है। बताया जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन पर 56 भोग भी बनाए जाते है। यह सभी भोग नंद लाला को बहुत प्रिय होते है। लेकिन आप भगवान श्रीकृष्ण के सबसे पसंदीदा पांच प्रसाद का भोग लगाकर भी उनका आशीर्वाद पा सकते हैं।

सबसे प्रिय माखन का भोग

नंद लाला को माखन बहुत प्रिय है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नंद लाला को माखन खाना बहुत पसंद है, वह गोकुल में अपने सखा संग माखन चोरी कर खाया करते थे। जिसके कारण उन्हें माखन चोर भी कहा जाता है।

पंचामृत का भोग लगाएं

भगवान श्रीकृष्ण को माखन की तरह पंचामृत भी बेहद प्रिय होता है। गाय के दूध में दही, शहद देसी घी, गंगाजल और तुलसी को मिलाकर पंचामृत तैयार करें और जन्मोत्सव के दिन भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाएं।

धनिया की पंजीरी भी पसंद

भगवान श्रीकृष्ण को पंजरी बेहद प्रिय होती है। जन्माष्टमी के दिन धनिया की पंजीरी बनाकर उसका भोग जरूर लगाए। इसे देसी घी में तैयार करने से यह और स्वादिष्ट लगता है। कान्हा को उसका भोग लगाए और सभी में प्रसाद के रूप में बांट दें।

खीर का भोग लगाएं

माखन मिश्री के अलावा भगवान कृष्ण को चावल की खीर का भोग भी बहुत पसंद होता है। इस खीर को गाय के दूध में बनाए। कान्हा को खीर का भोग लगाए और सभी में प्रसाद के रूप में बांट दें।

खीरे का भोग जरूर लगाएं

इन सभी मीठे व्यंजनो के साथ-साथ नंद लाला को खीरा भी भोग में जरूर चढ़ाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार खीरे भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है, इसलिए उन्हें प्रसाद में खीरा जरूर चढ़ाना चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button