उत्तराखंडदेहरादून

ऋषिविहार वेलफेयर सोसाइटी ने विधायक चमोली से की क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग

देहरादून। ऋषि विहार वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जनहित से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक ज्ञापन धर्मपुर विधायक विनोद चमोली जी को सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से ऋषि विहार के सभी ब्लॉकों की जर्जर सड़कों की स्थिति, लंबे समय से अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य से अवगत कराया और इन समस्याओं के निराकरण की मांग की। इसके अलावा  ऋषि विहार निवासियों की काफी समय से ऋषिविहार को टी स्टेट से बसन्त विहार थाने वाली सड़क से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण की भी मांग की गई। क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से  यह मांग  की जा रही है। साथ ही बरसाती मौसम में होने वाली गंभीर जलभराव की समस्या एवं सुबह 7 बजे से नियमित रूप से किए जा रहे बिजली कटौती (पावर कट) को रोकने की समस्या से अवगत कराया गया। विधायक चमोली जी ने इन सभी मांगो को पूरा करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर ऋषि विहार वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्षा उमा रावत जी एवं सचिव डिम्पल कौशिक के साथ एफ-ब्लॉक सोसाइटी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत जी एवं कोषाध्यक्ष महेश चंद्र पांडेय जी उपस्थित रहे। साथ ही  नवीन पंत जी,  के.सी. डोभाल जी, मानस गुप्ता जी एवं  सुनील प्रसाद उनियाल जी भी मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त पीडब्ल्यूडी (PWD) के सहायक अभियंता    दीपचंद नवानी जी को माननीय विधायक जी द्वारा कार्यालय पर बुलाकर सभी सड़कों की वर्तमान स्थिति एवं संबंधित समस्याओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी तय किया गया कि सहायक अभियंता महोदय  नवानी जी को आज रविवार प्रातः, 11 बजे मौके पर बुलाकर समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button