उत्तराखंडट्रेंडिंगदेहरादूनपर्यटनमौसम

Uttarakhand Weather : चारधाम सहित 7 जिलों में झमाझम बारिश, मैदानों में हीट वेव का अलर्ट

Uttarakhand Weather: Heavy rain in 7 districts including Chardham, heat wave alert in plains

Uttarakhand Weather : दिन – प्रतिदिन गर्मी का प्रकोप मैदानों में बढ़ता ही जा रहा हैं। वहीं राजधानी में तो गर्मी ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि यहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। वहीं राज्य के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के चलते बढ़ती गर्मी से राहत मिली है।

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी

इन दिनों उत्तराखंड में भीषण गर्मी से सभी बेहाल है। तापमान इतना अधिक बढ़ चुका है कि मैदानी क्षेत्रों में पिछले 10 वर्षों के भी रिकॉर्ड टूट चुके हैं। वहीं बीते रविवार को भी मैदानी जिलों में दिनभर गर्मी की तपिश बरकरार थी। लू के थपेड़ों ने बाजार की गतिविधियों को शांत कर दिया। दिन के समय लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में दोपहर के बाद हुई बारिश से लोगों को हल्की राहत मिली है।

इसे भी पढ़े – https://voiceofuttarakhand.com/uttarakhand-news-chief-minister-gave-instructions-to-maintain-smooth-power-supply-and-drinking-water-supply-in-the-entire-state/

जानकारी के अनुसार,मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और टिहरी के कुछ हिस्सों में वर्षा होने की आशंका है,अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और मैदानी इलाकों में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button