राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रचार को धार देने पहुचेंगे उत्तराखंड

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के पास प्रचार के लिए बहुत कम समय शेष है। ऐसे में अब कांग्रेस ने प्रचार तेज कर दिया है। पार्टी के प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 फरवरी को तीसरी बार उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वहीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचकर पार्टी का प्रचार करेंगी। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 10 फरवरी को श्रीनगर और अल्मोड़ा में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में रैली को संबोधित करेंगी। इस क्रम में महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि दोनों नेताओं का कार्यक्रम लगभग तय है। हालांकि अभी एआईसीसी से कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा भी तमाम दूसरे नेता उत्तराखंड में प्रचार के लिए आ रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button