उत्तराखंड : उत्तराखंड में लोकतंत्र का महत्त्व, पढ़िए पूरी खरब

उत्तराखंड | लोकतंत्र पर्व वैसे तो देश के सभी राज्यों में बड़ी धूम-धाम और उल्लास के साथ संपन्न किया जाता है। लेकिन पछले कुछ वर्षों के चलते उत्तराखंड में लोकतंत्र का महत्त्व बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। उत्तराखंड में लोकतंत्र पर्व के दौरान कुछ वर्षों से लोकतंत्र का महत्त्व बढ़ता देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहाँ के नागरिक अब पहले के मुताबिक अपने अधिकारों को लेकर अधिक जागरूक होते जा रहे है।

उत्तराखंड की आर्थिक रीढ़ कहीं जाने वाली यहाँ की महिलाएं अब काफी जागरूक हो गयी है। एक अध्ययन के अनुसार उत्तराखंड में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक देखा गया है। मतदान के अलावा महिलाएं चुनाव में भागीदारी लेने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अब उत्तराखंड के नागरिक मतदान के महत्त्व को जान रहे है। यहां वयस्क से लेकर बुजुर्ग तक भारी मात्रा में मतदान करने के लिए उत्सुक है।

विधानसभा चुनाव 2022 में इस बार उत्तराखंड में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया गया है। उत्तराखंड के नागरिकों की सबसे बड़ी मांग इस समय रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में चौथा सबसे बड़ा मुद्दा भू-कानून को बताया जा रहा है। इस बार भी चुनावी माहौल बेहतर है बस सबको इंतजार है चुनाव और उसके परिणामों का।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button