गजराज बिष्ट वापस लेंगे अपना नामांकन, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घर पहुंच कर मनाया 

हल्द्वानी। गजराज सिंह बिष्ट वापस लेंगे नामांकन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहुंचकर मनाया. कालाढूंगी विधानसभा से टिकट ना मिलने पर नाराज थे पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गजराज सिंह बिष्ट. कालाढूंगी से बंशीधर भगत को टिकट मिलने पर नाराज थे पूर्व गजराज बिष्ट. गजराज सिंह बिष्ट ने अपने समर्थकों और युवाओं के साथ हामी भरी थी की मैं कालाढूंगी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लडूंगा. जिसको देखते हुए आज भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गजराज बिष्ट के घर पहुंचे और करीब 45 से 50 मिनट तक उनकी आपस में बात हुई. जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कल गजराज बिष्ट अपना नामांकन वापस लेंगे और वह एक भाजपा के सच्चे सिपाही और कर्मठ कार्यकर्ता है.वही गजराज सिंह बिष्ट ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह अपना नामांकन वापस लेंगे और भाजपा से उम्मीदवार बंशीधर भगत का साथ देंगे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button