पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर पलट वार

देहरादून:  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर जुबानी निशाना साधा हैं| उन्होंने धामी के उस बयान पर कि कांग्रेस वाले ही हरीश रावत की नहीं सुनते पर पलटवार करते हुए कहा कि, धामी खुद बताएं कि दो-दो मंत्री उन्हें छोड़कर क्यों गए। कहा कि वानप्रस्थ आश्रम सभी को जाना है, लेकिन उम्र का सम्मान होना चाहिए।

बता दे कि पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि, हरदा की बात तो उनकी पार्टी ही नहीं मानती, मैं क्यों मानूं। साथ ही हरदा को वानप्रस्थ में जाने की सलाह भी दी थी।

जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरदा ने कहा कि धामी पहले अपनी पार्टी में देख लें कि उनकी बात कितने मानते हैं। मानते होते तो पूर्व मंत्री यशपाल व हरक उन्हें छोड़कर नहीं जाते। भाजपा में आज भगदड़ मची है।

उन्होंने आगे कहा कि, उनके पूर्व मुख्यमंत्री तक चुनाव लडऩे को राजी नहीं है। ऐसे में धामी को मुझ पर आरोप लगाने की बजाय आत्ममंथन करने की जरूरत है। समय आने पर सभी को वानप्रस्थ जाना होता है लेकिन उम्र का सम्मान होना चाहिए न कि अपमान। मैने अपनी जिंदगी उत्तराखंड की सेवा मे खपाई है। आने वाले समय को भी उत्तराखंड की सेवा में ही लगाऊंगा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button