कांग्रेस में शामिल होंगे भाजपा के बागी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल
रुद्रपुर – नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य आज रुद्रपुर पहुंचे, जहां उन्होंने होटल सोनिया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।इस दौरान उनके साथ भाजपा के बागी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी दिखाई दिए। जिसके बाद सब लोग सन रह गये। यशपाल आर्य के साथ भाजपा के बागी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की मौजूदगी से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। यशपाल आर्य ने बकायदा ठुकराल के कंधे पर अपना हाथ रखा हुआ था। जिसके बाद यह बात साफ हो गई कि भाजपा के बागी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी कर चुके हैं। आपकों बता दें कि ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर थी। इन चर्चाओं पर उस समय विराम लग गया जब नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भाजपा के पूर्व बागी विधायक राजकुमार ठुकराल एक साथ नजर आए। कांग्रेस के धडे में गहरी नाराजगी दिखाई दी। आपको बता दें कि बीते विधानसभा चुनावों में भाजपा के बागी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। जिसके बाद ठुकराल निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रुद्रपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ें थे।इस दौरान उन्होंने भाजपा विधायक शिव अरोरा को चुनाव हारने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। लेकिन ठुकराल ख़ुद चुनाव हार गए, और भाजपा उम्मीदवार शिव अरोरा ने इस सीट पर कब्जा कर लिया.. शिव अरोरा ने कांग्रेस उम्मीदवार मीना शर्मा को करारी शिकस्त दी थी। चुनावी संग्राम के दौरान भाजपा के बागी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जमकर भाजपा विधायक शिव अरोरा पर आरोप लगाएं और उन पर चुनाव के दौरान धनबल का उपयोग करने का आरोप लगाया था। भाजपा के एक नेता की नोट बांटते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जिसके बाद इस मामले ने और तूल पकड़ लिया था। बागी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने इस मामले को भुनाने में कोई देर नहीं की और जमकर शिव अरोरा पर ज़ुबानी बाण छोड़े। अब भाजपा के पूर्व बागी विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर है। जिसका मुख्य कारण यह है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता और सदन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उनके कंधे पर अपना हाथ रख दिया है।यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।