कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी पहुंची देहरादून

देहरादून: उत्तराखंड में चुनावी जंग छिड चुकी है पार्टियां अपने प्रचार-पसार में जुट गयी हैI ऐसे में प्रदेश में सत्ता के दावेदारों में से प्रमुख पार्टी कांग्रेस ने भी अपनी कमर कस ली हैI चुनावी समर में जान फूंकने के लिए कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारक होंगे। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री उत्तराखंड में स्टार प्रचारक रहेंगे। चुनाव आयोग ने भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची को हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को सभी दलों के स्टार प्रचारकों की सूची उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या को भेज दी। अब यह सूची प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अफसरों तक पहुंचाई जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button