अल्मोड़ा : चितई गोलू मंदिर को माना जाता है न्याय का मंदिर, पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा | अल्मोड़ा में स्थित चितई गोलू मंदिर को माना जाता है न्याय का मंदिर। चितई गोलू मंदिर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में है जो अल्मोड़ा से लगभग 3 किमी की दूरी पर स्थित है। चितई गोलू मंदिर एक विशाल मंदिर है जहाँ भगवान गोलू देवता की पूजा की जाती है। गोलू देवता के अलावा यहाँ भैरव देवता को भी पूजा जाता है और कहा जाता है कि भैरव देवता के रूप में यहाँ शिव विराजमान है। न्याय का मंदिर कहा जाने वाला चितई गोलू मंदिर में भक्तों को भगवान गोलू देवता से न्याय मिलता है।

गोलू देवता (चितई गोलू मंदिर)
गोलू देवता (चितई गोलू मंदिर)

गोलू देवता की उत्तराखंड संस्कृति में सबसे बड़े और न्याय के देवता के रूप में पूजा जाती है और अन्याय से पीड़ित भक्त जब चितई गोलू मंदिर में भगवान के मंदिर में जाते है तो भगवान उनको न्याय जरूर दिलाते है। चितई गोलू मंदिर में गोलू देवता की बहुत ही खूबसूरत प्रतिमा है जिसमें गोलू देवता सफ़ेद घोड़े पर सफ़ेद पगड़ी पहने हुए और हाथ में एक तलवार लिए बैठे हुए है। चितई गोलू मंदिर बहुत विशाल और सुंदर मंदिर है जिसे देखकर ही भक्तों का मन प्रसन्न हो जाता है।

चितई गोलू मंदिर (उत्तराखंड)
चितई गोलू मंदिर (उत्तराखंड)

अपने भक्तों की इच्छा पूरी करने वाले चितई गोलू मंदिर में दूर-दूर से भक्त भगवान के दर्शन करने आते है। गोलू देवता को भक्त चिट्ठी लिखते है और अपनी मुरादें चिट्ठी पर लिखते है जिससे भगवान उनको पढ़कर भक्तों की मुरादें पूरी कर देते है। चितई गोलू मंदिर में जब भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती है तो भक्त यहाँ घंटियां चढ़ाते है और यहाँ चढ़ाई गयी घंटियों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गोलू देवता अपने भक्तों की मनोकामनाएं जरूर पूरी करते है।

 

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button