मुख्यमंत्री धामी आज पौड़ी में करेंगे डोर-टू-डोर कैंपेन

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यालय पौड़ी पहुंच कर बुआखाल में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जिसके बाद मुख्यालय पौड़ी बाजार क्षेत्र में मुख्यमंत्री धामी पौड़ी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के पक्ष में डोर-टू-डोर कैंपेन कर मतदाताओं से मतदान करने की अपील करेंगे।

भाजपा जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने सीएम धामी के दोपहर बाद मुख्यालय पौड़ी पहुंचने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न विधानसभा सीटों पर डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button