भीमताल झील है कुमाऊं की सबसे बड़ी और सुंदर टापू वाली झील…

नैनीताल। भीमताल झील कुमाऊं की सबसे बड़ी झील है जिसके बीच में सुंदर टापू है जो खूबसूरती की दृष्टि से इस झील को अन्य सभी झीलों से अलग करता है। भीमताल झील उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है जो नैनीताल के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। भीमताल झील को भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सुंदर झीलों में गिना जाता है। महाभारत के बलशाली पात्र भीम ने भीमताल झील के किनारे भगवान शिव की तपस्या की थी जिसकी वजह से इस झील का नाम भीम के नाम पर भीमताल पड़ा।

भीमताल झील (नैनीताल)
भीमताल झील (नैनीताल)

भीमताल शहर समुद्र तल से 1370 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक सुंदर नगर है जहाँ छोटे-छोटे गांव बसे हुए है। भीमताल नैनीताल से लगभग 23 किमी की दूरी पर स्थित है जो नैनीताल के नजदीक होने के कारण काफी प्रसिद्द है। भीमताल झील का आकार त्रिभुजाकार है जिसकी चौड़ाई 447 मीटर और लंबाई 1674 मीटर है। सुंदर पहाड़ियों, झील और झील के बीच में खूबसूरत टापू (Island) पर्यटकों का ध्यान केंद्रित करता है और यहाँ पर्यटक की दृष्टि की लगभग सभी सुविधाएँ उपलब्ध है।

भीमताल झील (उत्तराखंड)
भीमताल झील (उत्तराखंड)

भीमताल झील उत्तराखंड की खूबसूरत और प्रसिद्द झीलों में से एक है जिसके बीच में स्थित टापू (Island) झील के आकर्षण का केंद्र है। इस टापू को वर्तमान में काफी सुंदर बना दिया गया है जहाँ नाव के माध्यम से जाया जाता है। भीमताल झील के बीच टापू में छोटे-बड़े पेड़ पौधें है जहाँ से चारो ओर भीमताल झील और पहाड़ों के भव्य दर्शन किए जा सकते है। यद्यपि टापू में केवल देखने के लिए यात्री ले जाए जाते है लेकिन इस बीच यहाँ पर्यटकों के लिए चाय पिलाने की भी व्यवस्था की गयी है।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button